फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The son of the inspector raped the girl

दरोगा के बेटे ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो किया वायरल, अब बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की दे रहा धमकी

Sun, 27 Oct 2019 01:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
The son of the inspector raped the girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Photo
एक दरोगा के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा ने नौचंदी थाने पहुंचकर बखेड़ा किया। मामला दरोगा के बेटे से जुड़ा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। अब वीडियो को बड़ी स्क्रीन पर दिखाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी छात्रा शहर से सटे एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। छात्रा का आरोप है कि कक्षा में उसके साथ एक युवक भी पढ़ता था। युवक अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र में रह रहा है। युवक का पिता शहर के ही एक थाने में दरोगा पद पर तैनात है। पीड़िता ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद डिग्री कॉलेज में एडमिशन ले लिया। उसके बाद दरोगा का बेटा छात्रा से दोस्ती के लिए दबाव बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ माह पहले युवक ने कॉल करके कहा कि घर पर मम्मी बुला रही हैं। छात्रा युवक के घर पहुंची। लेकिन युवक के परिजन घर पर नहीं थे। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसके मोबाइल पर वीडियो क्लिप भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धमकी दी गई कि मेरे पिता पुलिस में दरोगा हैं और मेरा कुछ भी नहीं बिगड़ सकता। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और नौचंदी पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि शनिवार को युवक ने कॉल करके धमकी दी कि अभी तो मोबाइल पर वीडियो वायरल किया है। अब बड़ी स्क्रीन पर दिखाऊंगा। पुलिस के अनुसार छात्रा और उसके परिजन थाने आए थे। जांच में सामने आया कि छात्रा ने ही अश्लील वीडियो अपने मोबाइल से भेजा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दरोगा के दबाव में नौचंदी पुलिस

छात्रा लगातार इंसाफ की गुहार लगा रही है। लेकिन नौचंदी पुलिस दरोगा के दबाव में है। दरोगा के बेटे से मामला जुड़ा होने पर पुलिस ने न तो छात्रा का मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। नौचंदी पुलिस छात्रा पर ही आरोप लगा रही है। छात्रा के मोबाइल से युवक के रिश्तेदारों को वीडियो भेजा गया है। शनिवार को छात्रा और उसके परिजनों ने थाने में पहुंचकर गुहार लगाई। लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधती रही।


तहरीर पर करेंगे केस दर्ज

पूरे मामले में पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। छात्रा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दरोगा के बेटे को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed