यूपी: पीटीसी के सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, बाथरूम के शॉवर पर लटका मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पैरा ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में तैनात सिपाही ने अपने घर से छुट्टी काटकर लौटने के बाद घंटाघर स्थित होटल के एक कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बाथरूम के शॉवर से लटके शव को उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से लद्दाख निवासी लोबसंग दोरजी (28 वर्ष) पुत्र तासी वांगचुक लगभग दस वर्ष से सरसावा के पीटीसी में सिपाही के रूप में तैनात था और सरसावा के 12 जीआर कैंपस में रह रहा था। दो दिन पूर्व वह अपने घर लद्दाख से छुट्टियां बिताकर लौटा था। घर से लौटने के बाद 26 मई की रात लगभग ढाई बजे घंटाघर स्थित होटल प्रेसीडेंट में पहुंचा। होटल के कमरा नंबर 224 में ठहरा हुआ था।
नगर कोतवाली के उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार के मुताबिक होटल कर्मचारियों ने बताया कि 27 मई की सुबह लगभग 10 बजे तक उसे देखा गया। इसके बाद वह कमरे में चला गया और कमरा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन चेकआउट का समय बीत जाने के काफी देर बाद भी जब बाहर नहीं आया तो कर्मचारियों को संदेह हुआ। कर्मचारियों ने पहले तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कमरे की खिड़की से झांक कर देखा। तो सिपाही का शव फंदे पर लटका नजर आया। होटल के डायरेक्टर रमेश कुमार ने इसकी सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने होटल पहुंचकर कमरे का दरवाजा तुड़वाया। कमरे के बाथरूम में जाकर देखा तो लोभजंग दोरजी बाथरूम के रस्सी से शॉवर से लटका हुआ था। पुलिस ने इसकी सूचना पीटीसी यूनिट को दी। यूनिट के अधिकारियों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी मृतक के परिजन सहारनपुर नहीं पहुंचे हैं। पीटीसी यूनिट के अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
इसके बाद यह पता चल सकेगा कि मौत दिन में किस समय हुई। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पीटीसी के सिपाही की फांसी पर लटकने से मौत हुई है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/