फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The snake has attack on a young man and died in Baghpat

बागपत: लाडले बेटे को सांप ने डंसा, मौत से परिवार में कोहराम, मृतक को यमुना में दी जलसमाधि

Tue, 07 Jul 2020 06:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
The snake has attack on a young man and died in Baghpat
सांप - फोटो : Social Media

बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में घर में सोए किशोर को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन इलाज के लिए उसे हरियाणा, दिल्ली, मेरठ और बड़ौत में उपचार के लिए ले गए, लेकिन किशोर की मौत हो गई। गमजदा परिजनों ने उसे यमुना में जल समाधि दी है। गांव में गम का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर हटाना निवासी विजय का बेटा आकाश (17 वर्ष) सोमवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब ढ़ाई बजे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। शोर सुनकर परिवार के लोग उधर दौड़े तो सांप घर से निकलकर पास के जंगल में चला गया। परिजन रात के समय ही किशोर को लेकर हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, दिल्ली, मेरठ और बड़ौत के एक नर्सिंग होम पहुंचे। लेकिन किशोर की मौत हो गई। परिजन शव को वापस गांव लेकर पहुंचे। गणमान्य लोगों की सहमति के बाद मंगलवार को किशोर को गांव के पास से बह रही यमुना में जल समाधि दे दी गई। मृतक के चाचा यशवीर ने जलसमाधि दिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: आखिर प्रेमी ने क्यों किया था नवविवाहिता का कत्ल, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले प्रधान
गांव के प्रधान रविंद्र का कहना है कि जहरीले सांप के काटने से किशोर की मौत हुई है। हिन्दू धर्म के अनुसार प्राचीन काल से ही सांप के डंसे हुए व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने की बजाए उसे जल में प्रवाहित किया जाता है। यही वजह है कि गणमान्य लोगों के सुझाव और परिजनों की सहमति से जल समाधि दी गई है।

लाडला चला गया, परिजन गमजदा
किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां राजकली, बहन प्रिंयका व छोटे भाई विकास सहित परिवार की अन्य महिलाओं व युवतियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed