हस्तिनापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर बुधवार को क्षेत्र में संकल्प यात्रा निकाली।
क्षेत्र के गांव सेफपुर करमचंदपुर से यात्रा शुरू हो कर गणेशपुर, रानीनंगला, पाली, ईकवारा, निडावली, अलीपुर मोरना, मीवा आदि गांव से होकर गुजरी। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक व अन्य भाजपा नेता शामिल रहे। इस दोरान विधायक ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की बात ग्रामीणों से कही। इस अवसर सैफपुर कर्मचंद्रपुर के दर्जनों युवाओं ने खेल संबंधित सामग्री व मैदान उपलब्ध कराने के संबंध में विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सैफपुर करमचंदपुर के प्रधान रविंदर, सोमनाथ पपनेजा, संजीव बंसल, सोनू त्यागी, देवेंद्र, हरिओम शर्मा, महावीर, मुनेंद्र पाल, कपिल, राजेंद्र चौहान, मनोज, अमरीश शर्मा, अशोक, अमित, राकेश व हरवीर आदि मौजूद रहे।