{"_id":"5e124c388ebc3e87a762911e","slug":"the-samvidakarmi-pulled-up-wrong-line-affacetd-current-laward-news-mrt4623085181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत लाइन पर चढ़ा संविदाकर्मी, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत लाइन पर चढ़ा संविदाकर्मी, झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। लोईया के जंगल में फाल्ट ठीक करने गया महलका बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन गलत खंभे पर चढ़ गया। करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोदीपुरम अस्पताल पहुंचाया।
फलावदा निवासी मुनेश पुत्र बुद्ध सिंह महलका बिजली घर पर संविदा लाइनमैन है। रविवार को लोईया गांव के जंगल में 11 हजार की लाइन में फाल्ट की जानकारी मिली। लोगों की माने तो मुनेश मौके पर पहुंचा और गलत लाइन पर चढ़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जिसमें वह करंट से बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। सकौती बिजली घर के एसडीओ विनेश कुमार के मुताबिक कर्मी की हालत ठीक है। कर्मी करंट की चपेट में कैसे आया मामले की जांच की जाएगी ।