फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the rumor seprate corona virus infected man which comes in baarat from delhi

बरात में दिल्ली निवासी युवक के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह उड़ी

Thu, 19 Mar 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
the rumor seprate corona virus infected man which comes in baarat from delhi
सरधना। क्षेत्र के महादेव गांव में बुधवार दिन में आई बरात में एक युवक सीएचसी में किसी परिचित से मिलने पहुंच गया। इस बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि उक्त युवक कोरोना वायरस संक्रमित है और उसकी सीएचसी में जांच चल रही है। अफवाह से युवक के साथ के लोग बेचैन हो गए।
विज्ञापन

सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महादेव गांव में मुस्लिम समुदाय में दिन में बरात आई थी। बरात में दिल्ली निवासी युवक भी आया हुआ था। वह खाना खाने के बाद सीएचसी में एक परिचित डॉक्टर से मिलने पहुंचा। इसी दौरान समारोह स्थल पर किसी ने अफवाह फैला दी कि दिल्ली निवासी युवक जो वहा सेलून चलाता है वह कोरोना वायरस से संक्रमित है और उसे जांच के लिए सीएचसी में ले जाया गया है। इतना सुनकर युवक के साथ आए व उसके साथ बैठक अन्य लोग परेशान हो गए। सूचना सीएचसी प्रभारी तक पहुंची। उन्होंने किसी युवक के संक्रमित होने व किसी प्रकार की जांच से इंकार किया। डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक मामले की जांच में पता चला कि समारोह स्थल के पास एक झोलाछाप ने यह अफवाह लोगों के बीच फैलाई। बताया कि आरोपी झोलाछाप के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed