फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The roads were dug out, dirty water reaching the houses

सड़कें खुदवाकर छोड़ी, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

Mon, 19 Jul 2021 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The roads were dug out, dirty water reaching the houses
मेरठ। नगर निगम शहर में नाला, सड़क आदि निर्माण के लिए सड़कों की खोदाई कर छोड़ रहा है। समय पर निर्माण न होने के कारण इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। शिकायत के बाद भी निगम अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में निगम अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

ईद का त्योहार नजदीक है। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन न तो अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करा रहा है और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त। ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र स्थित सरायजीना जाटान स्ट्रीट का है। नगर निगम ने छह माह पहले यहां नाले का निर्माण शुरू किया गया था। अभी तक 200 मीटर ही नाला तैयार हुआ है। बाकी 200 मीटर नाला व सड़क खुदी पड़ी हैं। दूसरे नालों का पानी भी इस इलाके में खोल दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार को लोगों ने जलभराव का विरोध जताया। उधर, गुदड़ी बाजार चौक से बनियापाड़ा पुलिस चौकी तक नाला निर्माण किया जाना है। अब निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर मजदूर ईद मनाने चले गए हैं। नाले और सड़क खुदी होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुदड़ी बाजार इलाके से आने वाला गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। नगर निगम ने कोतवाली ढलान मार्ग का पानी भी गलियों में खोल दिया है। अधिकतर स्थानों पर पानी की पाइप लाइन कटी होने से काफी परिवारों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

निगम ने बना दिया नरक
नगर निगम ने पूरे इलाके को नरक बना दिया है। छह माह से चल रहा नाला निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इस इलाके में 95 प्रतिशत मुस्लिम और 5 प्रतिशत हिंदू परिवार रहते हैं। गंदगी घरों में पहुंच रही है। -अनिल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की दीवार गिरी
बुधवार को हुई बारिश के दौरान नाले के साथ हमारे मकान की दीवार गिर गई थी। अब निगम ने इस नाले का पानी गलियों में खोल दिया है। जिसका मुस्लिम विरोध कर रहे हैं। तनाव की स्थिति है। -विनोद नोगी
कैसे मनाएंगे त्योहार
जिस तरह गलियों को खोदकर डाल दिया है। उससे गंदगी फैली हुई है। ऐसे में ईद का त्योहार कैसे मनाएंगे। नगर निगम को कम से कम सफाई तो करानी चाहिए। गली में आ रहा गंदा पानी बंद कराना चाहिए। -शेर मोहम्मद
निगम भूला जिम्मेदारी
इस क्षेत्र में नरक की जिंदगी जी रहे हैं। नगर निगम अपनी जिम्मेदारी भूल गया है। जलभराव को लेकर क्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं है। नगर निगम प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। लोगों में आक्रोश है। -कालका प्रसाद जोशी
जलभराव से हैं परेशान
कोतवाली पुराने शहर में है। निगम ने पूरे इलाकों को नरक बना दिया है। सरायजीना जाटान स्ट्रीट में गलियों को खोदकर डाल दिया है। कई साल से लिसाड़ी गेट चौराहे पर जलभराव के कारण परेशान हैं। -गजेंद्र कुमार
टेंडर निकाला गया
यदि ठेकेदार की लापरवाही है तो कार्रवाई की जाएगी। जेई को जल निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के दौरान नाले की जो दीवार गिरी थी उसेे बनवाने के लिए टेंडर निकाला गया है। -मनीष बंसल, नगरायुक्त

----------------------------------------
शालीमार गार्डन में लोग गंदगी से परेशान
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित वार्ड 88 के शालीमार गार्डन में नगर निगम ने ईद के मौके पर भी सफाई नहीं कराई। इससे लोगों में निगम अधिकारियों के प्रति रोष है। पार्षद पति तैय्यब मेवती ने नगर आयुक्त से शिकायत करने की बात कही। लोगों को कहना है कि जलभराव और गंदगी के अंबार से लोग परेशान हैं। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया। इकबाल सैफी, तबरेज चौहान, तमशीर अहमद, डॉक्टर शौकीन, आसिफ मेवाती, सलीम सलमानी आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed