{"_id":"5d7804fd8ebc3e93ce4f9d9d","slug":"the-report-file-for-open-without-affilation-school-owner-sardana-news-mrt4426746136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दबथुवा स्थित बिना मान्यता के संचालित स्कूल की छत बीते शनिवार को कक्षा पांच के बच्चों के ऊपर गिर गई थी। इसमें ग्यारह छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। इस मामले में बीएसए के आदेश पर स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम दबथुवा में बिना मान्यता के सरस्वती ज्ञान पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है। बीती सात सितंबर को उसकी छत भरभराकर छात्रों के ऊपर गिर गई। जिसमें कक्षा पांच के बच्चे दब गए थे। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर चिकित्सकों के पास पहुंचाया। इसकी जानकारी पाकर खंड शिक्षा अधिकारी सरूरपुर उदित कुमार एवं एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय पहुंचे तथा जांच की। इतना ही नहीं फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने भी पहुंचकर मुआयना किया था। एसडीएम सरधना ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय चरण सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए मेरठ सतेंद्र कुमार के आदेश पर एबीएसए सरूरपुर उदित कुमार ने स्कूल संचालक कृष्णकांत रावत उर्फ राजीव के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। हादसे के बाद से स्कूल पर ताला लटका हुआ है। वहीं, स्कूल संचालक राजीव का कोई अता-पता नहीं है। उधर, कोतवाली प्रभारी उपेंद्र मलिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी स्कूल संचालक की तलाश की जा रही है।