{"_id":"5946ea344f1c1b14118b45db","slug":"the-red-diary","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लाल डायरी’ को लेकर उड़ी हैं हवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लाल डायरी’ को लेकर उड़ी हैं हवाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
इनवेस्टीगेशन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग के ठेकेदार अजय कुमार के यहां से आयकर विभाग को मिली डायरी को लेकर सिंचाई विभाग सहित ब्यूरोक्रेसी में भी हड़कंप मचा हुआ है। डायरी में दर्ज नाम किस किस को बेनकाब करेगा? इसे लेकर विभाग में चर्चाएं हैं। हाल ये है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी फोन पर बात तक करने से बचते नजर आ रहे हैं।
आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक सिंचाई विभाग के बड़े ठेकेदार अजय कुमार यहां मैराथन छापेमारी की। इस छापेमारी में आयकर विभाग को नगदी और ज्वैलरी के नाम पर तो बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन एक बड़ी सफलता के रूप में डायरी हाथ जरूर लगी है। जिसमें पचास से ज्यादा बड़े नाम दर्ज हैं। इनमें मंत्री, शासन स्तर के अधिकारी, सिंचाई विभाग के कई मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंताओं सहित अधिशासी और उससे निचले स्तर तक के अभियंताओं के नाम दर्ज हैं। इन सभी के नामों पर लेन देन के रूपयों के साथ अन्य खर्च दर्ज हैं। सूत्राें के अनुसार इस डायरी में जो लेनदेन दर्ज है वह बहुत ही बड़ा है।
अमर उजाला में रविवार को ‘लाल डायरी’ के बारे में प्रकाशित होने पर सिंचाई विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों के साथ कर्मचारी तक बाहर के लोगों से दूर की बात आपस में भी बात करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश यात्रा जाने वाले भी सूची में
अजय चौधरी की फेसबुक पर उसकी महंगी देश विदेश यात्राओं के फोटो हैं। इसके अलावा घर से भी तमाम फोटो मिले हैं। इन फोटो में सिंचाई विभाग के कई बड़े अभियंता अजय के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में तय है कि अजय कुमार ने ही इन लोगों को उपकृत करने के लिए विदेश यात्राएं करायी हैं। इन सभी पहलुओं पर आयकर विभाग सिंचाई विभाग में तैनात अभियंताओं के सिंडिकेट को खंगालेगा, ये तय है।