फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The railway supervisor called his girlfriend, said "I'm committing suicide," and then hanged himself.

प्रेमिका को फोन कर बोला रेलवे सुपरवाइजर, 'मैं आत्महत्या कर रहा हूं' और फंदे पर झूल गया

Mon, 29 Dec 2025 09:46 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 09:46 PM IST
सार

दौराला के दादरी गांव में पेड़ से रेलवे सुपरवाइजर सुमित सैनी का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया। आत्महत्या से पहले सुमित ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की, जिसकी चैट और ऑडियो भी वायरल हो रही है। सुमित के भाई दीपक ने बताया कि उसका भाई पर एक युवती शादी का दबाव बना रही थी, जिससे इंकार करने पर उसने सुमित पर तीन साल पहले मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
The railway supervisor called his girlfriend, said "I'm committing suicide," and then hanged himself.
मृतक रेलवे सुपरवाइजर सुमित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला के दादरी गांव में सोमवार को एक आम के बाग में रेलवे सुपरवाइजर जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव निवासी सुमित सैनी 31 वर्ष का शव फंदे पर लटका मिला। सुमित ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की। जेब से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त की और मामले की जानकारी परिजनों को दी। किठौली निवासी कृष्णपाल के तीन पुत्र धीरज, दीपक, सुमित व एक बेटी प्रियंका है। सुमित को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। भाई दीपक ने बताया कि सुमित फ्रेट कॉरिडोर के न्यू सकौती रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के अधीन प्राइवेट रेलवे सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह खेतों में जा रहे मजदूरों ने सुमित का शव लटका देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सुमित के शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। भाई दीपक ने कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती पर आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि युवक एक युवती से प्रेम करता था। आत्महत्या से पहले भी फोन करने की जानकारी सामने आई है। फोन से एक ऑडियो भी बातचीत की मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

आत्महत्या से पहले प्रेमिका से की बात

ड्यूटी से सुमित दादरी स्थित एक बाग में अपनी बाइक से पहुंचा। उसने प्रेमिका को फोन मिलाया और उससे बात की। उसने कहा कि वह उससे बेहद प्यार करता है और आत्महत्या करने जा रहा है। युवती के इंकार के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई, दीपक ने बताया कि उसके भाई पर युवती शादी का दबाव बना रही थी, जब उसने इंकार कर दिया तो तीन साल पहले युवती ने सुमित के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें वह जेल भी गया और जमानत पर वापस आ गया था। युवती ने फिर से आरोप लगाकर दो मुकदमे ओर दर्ज कराए, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसके भाई ने आत्महत्या की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

The railway supervisor called his girlfriend, said "I'm committing suicide," and then hanged himself.
वायरल चैट - फोटो : अमर उजाला

"कल तक जीने नहीं देगी, कोई नहीं मुझे तो मरना ही है"

सुमित की आत्महत्या करने से पहले उसकी प्रेमिका के साथ सोशल मीडिया पर चेटिंग भी सामने आई है। चेटिंग में युवती बोल रही है कि "तुझे जो करना है कर ले, तुझे क्या लगता है कि ब्लैकमेल करेगा तो ये केस वापस ले लेगी"। सुमित बोल रहा है कि "अपने केस को दहेज में ले जा" और बोला "मुझे पता कि सब स्क्रीन शॉट ले लिए तुने, इसके बाद कल तक भी जीने नहीं देगी मुझे। पर कोई नहीं मुझे तो मरना ही है। आई लव यू"

दौराला के दादरी गांव में पेड़ से रेलवे सुपरवाइजर सुमित सैनी का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया। आत्महत्या से पहले सुमित ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की, जिसकी चैट और ऑडियो भी वायरल हो रही है। सुमित के भाई दीपक ने बताया कि उसका भाई पर एक युवती शादी का दबाव बना रही थी, जिससे इंकार करने पर उसने सुमित पर तीन साल पहले मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed