{"_id":"5ebc0d2d8ebc3e90731e66cc","slug":"the-president-of-jamiat-ulama-e-hind-said-that-if-the-ban-is-not-lifted-eid-prayers-will-be-performed-along-with-the-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष बोले- प्रतिबंध नहीं हटा तो शर्तों के साथ अदा होगी ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष बोले- प्रतिबंध नहीं हटा तो शर्तों के साथ अदा होगी ईद की नमाज
Wed, 13 May 2020 08:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 13 May 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी ने लॉकडाउन के बीच आ रहे ईदुल फितर के त्योहार को लेकर देश भर के मुसलमानों का मार्गदर्शन किया है। उनका कहना है कि यदि ईद तक प्रतिबंध न हटाए गए तो जुमा की नमाज की तरह ही ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
कारी ने बयान जारी कर कहा कि अगर ईद तक लागू प्रतिबंध नहीं हटाए जाते हैं तो जिस तरह अब तक जिन मस्जिदों और दूसरे स्थानों में शर्तों के साथ नमाज-ए-जुमा अदा की जा रही है, उसी तरह ईद की नमाज भी अदा की जाएगी। क्योंकि ईद के लिए भी वही शरायत (शर्तें) हैं जो जुमे के लिए हैं। इसलिए पूरी कोशिश की जाए कि शरई शरायत (इस्लामी निर्देश) और सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ईद की नमाज अदा की जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद: गलत कमाई से इफ्तार करने पर नहीं कुबूल होता रोजा, इन नंबरों पर पूछे सवाल
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश ईद की जमात में कहीं भी भाग न ले सकें तो सिर्फ उनके लिए बेहतर है कि वह चार रकआत चाश्त (फजर की नमाज से एक घंटे बाद) की नफिल नमाज अतिरिक्त तकबीरों के बिना अलग-अलग पढ़ लें और रमजान-उल-मुबारक व रोजे की नेमत (अमूल्य उपहार) पर अल्लाह का शुक्र अदा करें। कहा कि ईद के दिन खुशी को प्रकट करें, लेकिन ईद साधारण तरीके से मनाएं। मित्र, सहयोगियों और संबंधियों से मिलने में स्वास्थ्य संबंधी सरकारी दिशा निर्देशों को अवश्य ध्यान में रखें। ताकि हर प्रकार की हानि से सुरक्षित रहा जा सके।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/