फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police wrote on the wall of the accused house, the thief house, ruckus

पुलिस ने आरोपी के घर की दीवार पर लिख दिया चोर का घर, बखेड़ा

Thu, 02 Nov 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
The police wrote on the wall of the accused house, the thief house, ruckus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पुलिस सट्टे के आरोप में फरार चल रहे दो लोगों के घर दबिश देने गई। आरोपी हत्थे नहीं चढे़ तो पुलिस ने घर को चिह्नित कर वहां दीवार पर लिख दिया चोर का घर। जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। बृहस्पतिवार को लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। सांसद आवास पर पहुंचकर भी शिकायत की गई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व सट्टे के मामले में कुछ बुकी एवं सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था। लेकिन नुमाइश कैंप निवासी दो मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और उनकी तलाश की जा रही थी। दोनों वांछितों की तलाश में कई बार दबिश भी दी गई। लेकिन दोनों आरोपी हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर नुमाइश कैंप में दबिश दी। काफी तलाशने के बाद आरोपियों के घर तक पहुंच गए। लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के घर की दीवार पर लिख दिया चोर का घर।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण को हाईकोर्ट से मिली जमानत

चोर का घर लिखे जाने पर बखेड़ा

The police wrote on the wall of the accused house, the thief house, ruckus
यूपी पुलिस

पुलिस द्वारा चोर का घर लिखे जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। लोग एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, लेकिन नगर कोतवाली पुलिस उसे मानने को तैयार ही नहीं है। बार-बार दबिश दी जा रही है। उन्हें बदनाम करने के लिए उनके घर पर चोर का घर लिख दिया है। दोनों आरोपियों को झूठे केस में फंसाया गया है। जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसके बाद लोग एकत्रित सांसद के आवास पर पहुंचे और मामले की शिकायत की। हंगामा करने वालों में निशा, सुनैना, रजनी, सोनू, कंचन, अरुणा, कविता, साम्या समेत अनेक लोग शामिल रहे।

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया है। पुलिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस को बदनाम करने के लिए किसी और ने इस प्रकार की हरकत की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed