फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police placed the office-bearers under house arrest.

Meerut News: पदाधिकारियों को पुलिस ने घर पर किया नजरबंद

Mon, 13 Jul 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
The police placed the office-bearers under house arrest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। राष्ट्रीय जाटव महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उन्हें एडीजी मेरठ जोन को अनुसूचित जाति की छात्रा हत्याकांड के संबंध में ज्ञापन सौंपना था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। महासंघ का कहना है कि पुलिस ने कई पदाधिकारियों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया, जिससे वे एडीजी से मुलाकात नहीं कर सके।

महासंघ के पदाधिकारी संजीव चिरौड़ी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से छात्रा हत्याकांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई तथा मामले में कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई जानी थी। संगठन का कहना है कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार का रवैया अपनाया गया तो समाज व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed