{"_id":"5d8e72b68ebc3e93d84481ba","slug":"the-plunder-of-penson-money-and-jewllery-for-two-womens-sardana-news-mrt445620985","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से पेंशन के रुपये व ज्वेलरी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से पेंशन के रुपये व ज्वेलरी लूटी
विज्ञापन
नारंगपुर के जंगल में लूट का शिकार पीड़ित महिला।
- फोटो : SARDANA
महिलाओं से पेंशन के रुपये व ज्वेलरी लूटी
सरूरपुर। नारंगपुर-करनावल संपर्क मार्ग पर बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर हजारों की नकदी व ज्वेलरी लूट ली। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
नारंगपुर निवासी कमलेश पत्नी दयानंद व विमला पत्नी धर्मवीर शुक्रवार दोपहर करनावल स्थित इलाहाबाद बैंक में पेंशन के रुपये निकालने गई थीं। बैंक से घर लौटते समय करनावल के बाहरी छोर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। तमंचे के बल पर तीन हजार की नकदी वह कानों से कुंडल लूट लिए। वहीं, कमलेश से एक हजार की नकदी लूट ली। बदमाश महिलाओं को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने गांव जाकर जानकारी दी। सूचना पर यूपी-100 गाड़ी मौके पर पहुंची और पीड़िताओं से पूछताछ कर लौट आई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के दरोगा व सिपाही एक दुकान पर आराम से बैठे हुए रहते हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया घटना में बैंक डिटेल के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दुकान पर बैठने वाले दरोगा व सिपाहियों की जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

नारंगपुर के जंगल में लूट का शिकार पीड़ित महिला।- फोटो : SARDANA
विज्ञापन