फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The picture of the ghantaghar was seen in the teaser, Shah Rukh Khan to release 21 films

टीजर में दिखी घंटाघर की तस्वीर, शाहरुख की ये फिल्म 21 को होगी रिलीज

Wed, 03 Jan 2018 12:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 03 Jan 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
The picture of the ghantaghar was seen in the teaser, Shah Rukh Khan to release 21 films
बौने की भूमिका में दिखे शारुख खान - फोटो : अमर उजाला

एक साल से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही शाहरुख खान की नई फिल्म का फर्स्ट टीजर सोमवार को रिलीज हो गया। मेरठ के घंटाघर और खैरनगर के दृश्यों से सजी इस फिल्म में शाहरुख खान छोटे कद के इंसान (बौने) की भूमिका में हैं। भले ही फिल्म की शूटिंग मेरठ में नहीं हुई, मगर फिल्म के फर्स्ट टीजर में ही घंटाघर, बच्चा पार्क समेत अन्य प्रमुख स्थानों को दिखाया गया है। तनु वेड्स मनु, रांझणा और निल बटे सन्नाटा जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके निर्देशक आनंद एल रॉय की इस फिल्म में कैटरीना कै फ और अनुष्का शर्मा शाहरुख की अभिनेत्री होंगी। फिल्म का टाइटल जीरो रखा गया है। फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होगी।

विज्ञापन


एक मिनट के इस टीजर में शाहरुख डांस करते नजर आ रहे हैं। मोहम्मद रफी के गीत इस दीवाने दिल ने क्या जादू चलाया पर शाहरुख टीजर में डांस कर रहे हैं। टीजर के अंत में शाहरुख डॉयलाग बोलते हैं हम जिसके पीछे लग जाते हैं, लाइफ बना देते हैं। टीजर की शुरुआत में आनंद एल राय, शाहरुख लेकर आ रहे हैं पागल, मेंटल, आशिक, शायर, मक्कार, दिलदार, धोखेबाज, लालची जैसे शब्द हैं।
विज्ञापन


मुंबई में बना घंटाघर का सेट
पहले फिल्म की शूटिंग मेरठ घंटाघर में होनी थी, सुरक्षा कारणों से मूवी की शूटिंग मुंबई में ही हुई। घंटाघर, खैरनगर, एसएसपी ऑफिस का पूरा सेट मुंबई में तैयार हुआ, जहां शूटिंग पूरी हुई। फि ल्म की शूटिंग लोकेशन तलाशने के लिए निर्देशक आनंद एल राय अपनी टीम के साथ मेरठ आए। दिसंबर 2016 से इस टीम ने मेरठ में रहकर पूरा शोध किया। घंटाघर की लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग होनी थी, घंटाघर की सालों पुरानी घड़ी को सुधारने के लिए किंग खान ने छह लाख रुपये भी भेजे, बरेली से घड़ी साजों की टीम ने आकर घड़ी को सुधारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के नाम और हीरोइन पर बना रहा संशय  
इस फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में हैं। हैवी वीएफएक्स (वीडियो इफेक्ट्स) तकनीक का प्रयोग करके शाहरुख का कद बहुत छोटा दिखाया गया है। फिल्म के नाम और अभिनेत्री के चयन में कई बार बदलाव हुआ। फिल्म का नाम पहले गिट्टा, बौना फिर ड्राफ रखे जाने की चर्चा रही। अनुष्का, कैटरीना के अलावा दीपिका पादुकोण के भी फिल्म में होने की चर्चा रही। अंतत: कैटरीना और अनुष्का फिल्म की हीरोइन रहेंगी और फिल्म का नाम फिलहाल ‘जीरो’ रखा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed