फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the peanut sawdust found in the burfi instead of pista

बर्फी में पिस्ते की जगह मिला मूंगफली का चूरा

Sun, 20 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
the peanut sawdust found in the burfi instead of pista
खरखौदा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिठाई की दुकान से नमूने लेते हुए। - फोटो : KITHOR
बर्फी में पिस्ते की जगह मिला मूंगफली का चूरा
विज्ञापन

खरखौदा। त्यौहारों पर नकली मावे, खतरनाक रंग व केमिकलों से मिठाइयां तैयार हो रही हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने खरखौदा कस्बा में दो दुकानों से मिठाई के नमूने भरे।
शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, सुनील कुमार व रीना शर्मा की तीन सदस्य टीम ने मुख्य बस स्टैंड पर बालाजी स्वीट्स पर छापेमारी की। जहां टीम ने बर्फी पर लगाए जाने वाले पिस्ते के स्थान पर मूंगफली का रंगीन चूरा कब्जे में लिया। टीम ने नकली पिस्ते का नमूना लिया। कस्बे में जैसे ही छापेमारी की सूचना मिली। वहीं ही मिठाई की दुकानों कसे शटर गिरते चले गए। ज्यादातर व्यापारी फरार हो गए। छापेमारी की सूचना पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव त्यागी व उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रामकुमार त्यागी सहित दर्जनों व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने टीम का विरोध भी किया। लेकिन छापेमारी टीम का नेतृृत्व कर रहे एसडीएम ने जिलाधिकारी का आदेश बताया तो सभी लोग वापस लौट गए। इसके अलावा अन्य दुकानों से भी मिठाइयों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा श्रीराम स्वीट्स से लड्डुओं का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर हो रही छापेमारी
त्योहारों पर नकली मावे व सिंथेटिक मिठाई की बिक्री रोकने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे जिले में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गयी है। - अंकित खंडेलवाल, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दुकानों से लिए नमूने
दोनों दुकानों से नमूने लिए गए हैं। दोनों नमूनों को सील कर दोनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। अनिल कुमार गंगवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
दो दुकानों से सैंपल भरे
मवाना। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने मवाना व देहात क्षेत्र में छापेमारी की। शनिवार को उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह तथा उमेश कुमार ने गांव बटावली थाना बहसूमा बलीराम के यहां से पनीर, गांव रहमापुर में ऋषिपाल के यहां क्रीम तथा मवाना में श्रीपाल मिष्ठान भंडार के यहां से बेसन के लड्डू तथा विशाल मिष्ठान भंडार के यहां से बूंदी के लड्डू का सैंपल लिए हैं। टीम की छापेमारी से हड़कंप मचा रहा। कुछ व्यापारी दुकान बंद कर फरार हो गए।

---------
मिल्ककेक के सैंपल भरे, 45 किग्रा. मिल्क पाउडर सीज किया
सरधना। सरधना क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव में अशोक जैन के यहां शनिवार को फूड इंस्पेक्टर वैभव शर्मा के नेतृत्व टीम ने छापेमारी की गई। जिसमें मिल्क केक बनाने की भट्टी चलती मिली। मौके पर चारों ओर गंदगी मिली। दूध और मिठाई पर मक्खियां बैठीं हुईं थी। टीम ने मिल्क केक के सैंपल जांच के लिए भरे, 45 किलो मिल्क पाउडर को सीज कर दिया। खाद्य विभाग की टीम ने पहले भी यहीं मिल्क केक के सैंपल होना बताया था। इंस्पेक्टर वैभव शर्मा के मुताबिक शासन के आदेश पर चेकिंग चल रही है। नकली मिठाई बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरधना क्षेत्र के जुल्हैड़ा गांव में खाद्य विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया मिल्क पाउडर।

सरधना क्षेत्र के जुल्हैड़ा गांव में खाद्य विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया मिल्क पाउडर।- फोटो : SARDANA

 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गांव बटावली में सैंपल लेते हुए। (मवाना)

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गांव बटावली में सैंपल लेते हुए। (मवाना)- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed