फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The parents of the children, on showing pornographic clips, bus helper fiercely beaten

बच्चों को अश्लील क्लिप दिखाने पर भड़के अभिभावक, हेल्पर की धुनाई, तोड़फोड़

Sat, 14 Oct 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Sat, 14 Oct 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
The parents of the children, on showing pornographic clips, bus helper fiercely beaten
बस हेल्पर की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

बागपत के अमीनगर सराय में स्कूली बस में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। एक स्कूल की बस के हेल्पर पर छेड़छाड़ और अश्लील क्लिप दिखाने की शिकायत बच्चों ने अभिभावकों से की। बुधवार को बस के कस्बे में पहुंचते ही अभिभावकों ने बस हेल्पर पर हल्ला बोल दिया। उन्होंने बस के हेल्पर की पिटाई की और बस में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान अभिभावकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने आरोपी बस हेल्पर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर चालान किया। 

विज्ञापन

 
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल की बस कस्बे के बच्चों को लेकर जाती है। बुधवार को जैसे ही बस कस्बे के फव्वारा चौक पर पहुंची तो स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक और अन्य लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने स्कूल बस के हेल्पर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बस में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी हेल्पर को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया। काफी देर तक लोग हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


पढ़ें : ...सुनो तो कोई आखिर कहां है मेरा लाल, देखिए कैसे, बिलखते रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पर की करतूत सुनकर लोगों में गुस्सा बढ़ा

The parents of the children, on showing pornographic clips, bus helper fiercely beaten
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

अभिभावकों का कहना था कि स्कूल बस का हेल्पर पिछले काफी समय से बच्चों को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखा रहा है। कुछ लोगों ने बताया अश्लील हरकतों की शिकायत एक छात्रा ने अपने परिजनों से की। बस हेल्पर की करतूत सुनकर लोगों में गुस्सा बढ़ गया। अभिभावक थाने पहुंचे और हंगामा किया। करीब ढाई घंटे बाद थाने पहुंचे स्कूल संचालक को लोगों ने खरी-खोटी सुनाकर बस हेल्पर की करतूत बताई। अभिभावकों ने स्कूल की तीन बसों को कस्बे में रोक लिया, लेकिन दो बसों को ड्राइवर भीड़ से निकालकर ले जाने में सफल रहे। उधर, सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना कि आरोपी हेल्पर शिवम के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। उसको गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed