स्कूल प्रबंधक के खिलाफ अभिभावकों ने बनाई समिति
सरूरपुर। सीबीएसई के एक स्कूल द्वारा वाहन फीस बढ़ाने को लेकर कस्बा हर्रा में अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कुलदीप के आवास पर बैठक की। जिसमें स्कूल प्रबंधक पर उत्पीड़न करने, टीसी काटने की धमकी देने, मोटर वाहन नीति की आड़ में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन नई मोटर वाहन नीति की आड़ में अवैध वसूली कर रहे हैं। साथ ही छात्रों की टीसी काटकर स्कूल से पृथक करने की धमकी दे रहे हैं। बैठक के दौरान क्षेत्र के अभिभावकों की एक समिति का गठन किया गया। जिसके नेतृत्व में 22 अगस्त को स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। समिति के मुताबिक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रत्येक गांव में लोगों से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान नरेश सोनी, विकास, ठाकुर धीरज सिंह, आरिफ चौधरी, कुलदीप चौहान, प्रमोद सोनी, शांतनु चौहान, रहमान, फरयाद चौहान, विपिन, शेखर, मनव्वर, आदि उपस्थित रहे। उधर स्कूल संचालकों ने बताया कि वोटर फीस वृद्धि नहीं की गई है। नई मोटर वाहन नीति के चलते अभिभावकों से चर्चा की गई है कि ट्रांसपोर्ट सेवा चालू रखनी है या अभिभावक स्वयं ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराऐंगे। उत्पीड़न की बात गलत है। े