फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the organization will get an edge the coordination committee

समन्वय समिति से मिलेगी संगठन को धार

Sat, 07 Mar 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
the organization will get an edge the coordination committee
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी संगठन को समन्वय समिति के जरिए धार देने का प्रयास करेगी। इसके लिए निचले स्तर पर काम होगा और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शुक्रवार को बागपत रोड स्थित एक होटल में दक्षिण विधानसभा के नियुक्त विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्षों की पहली बैठक हुई।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल ने कहा कि संगठन को प्रभावी बनाने के लिए मंडलों के बूथ अध्यक्षों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से समन्वय समितियां तैयार की गई हैं। इसमें सभी मंडल प्रभारी मंडलों में प्रवास कर बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ ही राजनीति की धुरी है। इसलिए इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। बैठक के दौरान मंडल प्रवास के लिए कुछ बिंदु तय किए गए। इनके तहत 16 से 20 मार्च तक मंडल में बैठक होंगी, जिनमें सांसद, विधायक, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, सेक्टर संयोजक, निवर्तमान अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी मौजूद होंगे। 20 से 22 मार्च तक मंडल में रह रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी। 23 से 25 मार्च तक सेक्टरों में काम होगा। 26 से 27 मार्च तक सभी मंडल प्रभारी प्रपत्र तैयार करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने किया। इस दौरान महामंत्री महेश बाली, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, संजीव गुप्ता, अजय त्यागी, अरविंद जाटव, गौरव मालिक, अंकुर कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, प्रदीप कपूर, रामकुमार चौबे, रूप किशोर, प्रेमचंद पाल व मीडिया प्रभारी अमित शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed