{"_id":"5d2e34828ebc3e6cc60b3215","slug":"the-only-14-complants-were-solved-in-118-mawana-news-mrt43353922","type":"story","status":"publish","title_hn":"118 शिकायतों में से मात्र 14 का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
118 शिकायतों में से मात्र 14 का किया समाधान
विज्ञापन
13ए-मवाना तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते अधिकारी। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
118 शिकायतों में से मात्र 14 का किया समाधान
मवाना/सरधना। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमें 62 शिकायतें आई, इनमें से 12 का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। वहीं सरधना में 56 शिकायतों में से 2 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अशोक गुप्ता के नेतृत्व में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में अल्लीपुर आलमपुर गांव निवासी गजराज सिंह ने एक व्यक्ति पर अपनी मेढ़ काटने का आरोप लगाया। एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को जांच के आदेश दिए। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के नेतृत्व में किसान जिले सिंह, राजवीर नागर, सुरेंद्र, कमल सिंह, लक्ष्मण, अशोक आदि ने गन्ना भुगतान का ब्याज, बिजली पर पेनाल्टी समाप्त करने, किसान सम्मान निधि योजना की राशि जल्द दिलाने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी महिला तसलीम ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसका मुकदमा चल रहा है। परंतु विपक्षी ने विवेचना ट्रांसफर करा ली है। इस कारण आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। गांव सदरपुर निवासी समय सिंह ने घर के आगे ग्राम समाज की जमीन पर डाले गए कूड़े को हटवाने की मांग की। एसडीएम व तहसीलदार ने फरियादियों की समस्या को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान 62 शिकायतें आई, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व की 22, पुलिस की 12, विकास की 12 व अन्य 16 शिकायतें आईं।
पेडिंग 35 शिकायतों में 7 का किया गया निस्तारण
सरधना। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, तहसीलदार अवनीश कुमार के साथ नायब तहसीलदार सीमा भारती ने समस्याएं सुनीं। 56 शिकायतें आई, जिसमें से 2 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। पेंडिंग 35 में से 7 शिकायतों का भी निस्ताराण किया गया।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना मित्तल, प्रबंधक मदनलाल बंसल ने शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि शहीद द्वार से उत्तरी रामलीला रोड वाल्मीकि पुल के मध्य नाले की बाउंड्री वाल कई जगहों से टूटी हुई हैं। इस कारण नाले का दूषित पानी नाले की पटरी पर जलभराव के रूप में भरने के साथ ही विद्यालय परिसर में भी घुस जाता है। ज्वालागढ़ निवासी दीपक पुत्र राजबीर ने बताया कि उसने अपने चक से कुछ भूमि एक व्यक्ति को बेची थी। आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसके हिस्से की भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने पैमाइश कर भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। पिठलोकर निवासी गीता पत्नी श्रीपाल ने चकरोड की पैमाइश कराकर भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की। पूरण पुत्र नंदू ने बताया कि उसके खेत की मेड़ पड़ोसी ने तोड़ दी है, उसे ठीक कराया जाए। खेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र कटार सिंह ने चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।