फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the officer clam is fail. the heavy trafic in Mawana

दावे हवा हवाई, जाम से जूझ रहा मवाना

Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
the officer clam is fail. the heavy trafic in Mawana
6ए-नगर में रुट डायवर्जन के चलते लगा भीषण जाम। (मवाना) - फोटो : MAWANA
दावे हवा हवाई, जाम से जूझ रहा मवाना
विज्ञापन

मवाना। कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पूरी तरह बंद हो जाने से रूट डायवर्जन कर दिया गया था। जिसके चलते मवाना नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। अधिकारियों ने पूर्व में जाम से निजात दिलाने के दावे किए थे, पर दावे फेल होते नजर आ रहे है। नगर में चार ट्रैफिक पुलिस जवान लगाएं गए थे।

बताते चले कि एनएच 58 हाइवे बंद हो जाने के बाद सहारनपुर, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों के लिए जाने वाली रोडवेज बस, कार मेरठ-बिजनौर मार्ग से होकर गुजरती है। जिस कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ जाने से मवाना नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शनिवार को दिन भर स्थानीय लोग व यात्री जाम के कारण परेशान रहे। जाम में फंसकर यात्रियों का बुरा हाल हो गया। वहीं जाम के चलते व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रह है। शनिवार को अधिकारियों के दावे फेल होते नजर आए। थाना पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर किसी तरह जाम पर काबू पाया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। रोडवेज बस फलावदा रोड, बहसूमा बाइपास से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed