फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The NGT has banned the operation of brick kilns in western U P

यूपी: एनजीटी ने ईंट भट्ठों के संचालन पर लगाई रोक, अगले आदेश तक रहेंगे बंद

Tue, 19 Nov 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
The NGT has banned the operation of brick kilns in western U P
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) - फोटो : FILE PHOTO

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर के सभी ईंट भट्ठों का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। एनजीटी ने एनसीआर के सभी जिलों के डीएम और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत सभी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


मेरठ जनपद के गांव सकौती निवासी उत्कर्ष पंवार की याचिका पर एनजीटी ने यह आदेश जारी किया है। इस आदेश की जद में जिगजैग तकनीक से संचालित हो रहे भट्ठे भी आएंगे। उत्कर्ष पंवार की ओर से दाखिल की गई याचिका में कहा गया था कि ईंट भट्ठों का संचालन कई चरणों मे होता है। ईंटें बनाने के लिए मिट्टी का खनन करने, ईंटें बनाने, ईंटों को पकाने के लिए भट्ठे में लगाने और फिर राख से ढकने के दौरान बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे प्रदूषण फैलता है। ईंटें पकाने से पहले तक कि सभी प्रक्रिया साधारण और जिगजैग दोनों तरह के भट्ठों में एक सी है। ईंट भट्ठों के संचालन से हवा में 2.5 पीएम की मात्रा बढ़ रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पराली जलाने पर 14 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी ने इस याचिका पर एनसीआर में संचालित सभी ईंट भट्ठों का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 15 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed