फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The new location of the son of retired Colonel Prashant Vishnoi, no one's eyes

रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत विश्नोई का नया ठिकाना, यहां नहीं किसी की नजर

Wed, 03 May 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 03 May 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
The new location of the son of retired Colonel Prashant Vishnoi, no one's eyes
शूटर प्रशांत विश्नोई का नया ठिकाना

शूटर प्रशांत विश्नोई की तलाश में कई टीमें जुटी है। लेकिन उनकी गंभीरता का पता इसी बात से चलता है कि मेरठ में ही प्रशांत की कोठी से मात्र तीन किमी की दूरी पर स्थित उसके अस्थायी ठिकाने पर छापा मारना तो दूर अभी तक किसी भी जांच एजेंसी की नजर तक नहीं गयी है। जबकि पिछले तीन दिन से इस कोठी पर प्रशांत की गाड़ियों के साथ ही उसके खास लोगों की चहल पहल बढ़ गयी है। 

विज्ञापन


पांडवनगर स्थित ई 8 कोठी के भीतर और बाहर पिछले तीन दिनों में चहल पहल ज्यादा बढ़ गयी है। पूर्व जेलर ओमबीर सिंह की मृत्यु के बाद इस कोठी में उनकी पत्नी रहती हैं और बताया जाता है कि प्रशांत ने कोठी के बड़े हिस्से को किराये पर लिया हुआ है। जहां पर अक्सर उसकी गाड़ियां खड़ी होती हैं और वह खुद और उसके खास लोग यहां आते जाते रहते हैं। मौहल्ले के लोगों के अनुसार शनिवार रात से ही यहां पर चहल पहल कुछ ज्यादा बढ़ गयी है। प्रशांत की फारच्यूनर गाड़ी जहां आज भी यहां खड़ी है, तो कोठी के भीतर और बाहर आने जाने वालों के साथ गाड़ियों की आवाजाही भी तेज है। लेकिन डर के कारण कोई कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन

तीन दिन में गायब हुए सबूत

The new location of the son of retired Colonel Prashant Vishnoi, no one's eyes
ये है प्रशांत विश्नोई का नया ठिकाना

शनिवार रात रिटायर कर्नल देवेंद्र सिंह के पुत्र शूटर प्रशांत बिश्नोई की तलाश में जब पिता के सिविल लाइन स्थित 36/4 आवास पर छापा मारा हुई। यहां प्रशांत विश्नोई तो नहीं मिला, लेकिन वन्य जीवों के अवशेषों के साथ ही भारी मात्रा में विदेशी असलाह और दो लाख कारतूस बरामद हुए। इसके बाद तो प्रशांत की तलाश में पुलिस, वन विभाग, क्राइम ब्रांच आदि सभी जुट गये। इन टीमों ने प्रशांत और उसके साथियों की तलाश में मेरठ और यूपी के कई जिलों में छापेमारी और जांच के साथ देश के अन्य प्रदेशों में भी जांच शुरू कर दी। लेकिन सिविल लाइन स्थित कोठी से मात्र तीन किमी की दूरी पर स्थित प्रशांत के अस्थायी गोपनीय आवास का पता कोई भी जांच एजेंसी या टीम नहीं लगा पायी। 
  
सूत्रों की मानें तो इस कोठी के भीतर वन्य जीवों के अवशेष और असलाह छिपा कर रखे गये थे। इसके अलावा वन्य जीवों का मांस भी यहां होने की बात कुछ लोग कह रहे हैं। जिसे प्रशांत के खास लोगों ने धीरे धीरे कर गायब कर दिया है। इस दौरान बड़ा वाहन इसलिए नहीं लगाया कि मौहल्ले वालों को शक न हो। ऐसे में छोटी गाड़ियों से ही तमाम सामान इस कोठी से गायब कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed