फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The new fatwa of Darul Uloom Deoband: women reading of namaz is wrong in the mosque

दारुल उलूम देवबंद का नया फतवा: औरतों का मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ना गलत

Mon, 20 May 2019 10:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 May 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
The new fatwa of Darul Uloom Deoband: women reading of namaz is wrong in the mosque
देवबंद

दारुल उलूम के एक फतवे में औरतों के रमजान माह की विशेष नमाज तरावीह की जमात करने और मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने को गलत करार दिया गया है। मुफ्तियों ने तर्क दिया कि फर्ज नमाज के लिए औरतों को मस्जिद में जाने की इजाजत नहीं तो तरावीह के लिए उन्हें कैसे इजाजत हो सकती है। 

विज्ञापन


पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक व्यक्ति ने दारुल उलूम के मुफ्तियों से लिखित में सवाल किया था कि विभिन्न स्थानों पर अलग- अलग तरीकों से औरतों की तरावीह की नमाज हो रही है। एक स्थान पर हाफिज को इमाम बनाकर औरतें नमाज-ए-तरावीह पढ़ रही हैं, जबकि दूसरी जगह नाबालिग (कम उम्र) को इमाम बनाकर तरावीह अदा की जा रही है। कुछ स्थानों पर मस्जिदों में औरतों के लिए तरावीह का इंतजाम हो रहा है। इतना ही नहीं कई जगह ऐसी है जहां घर के अंदर हाफिज साहब तरावीह पढ़ा रहे हैं, जिनके पीछे मर्द नमाज अदा कर रहे हैं, जबकि उसी घर के दूसरे कमरे में पर्दे के साथ महिलाएं तरावीह पढ़ रही हैं। पूछा गया कि इनमें से किस तरीके से महिलाओं का तरावीह की नमाज पढ़ना सही है। सवालों के जवाब में मुफ्तियों ने कहा कि महिलाओं को तरावीह की नमाज घर के भीतर एकांत में अदा करनी चाहिए। क्योंकि महिलाओं को फर्ज नमाजों के लिए भी मस्जिदों में जाने की इजाजत नहीं है। नाबालिग की इमामत दुरुस्त नहीं और न ही उसके पीछे नमाज होगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा औरतों की तरावीह की नमाज अदा करने के लिए पूछे गए सभी तरीके बिल्कुल मना है। सिर्फ घर के भीतर एकांत में तरावीह की नमाज अदा करने की इजाजत है। देवबंद दारुल उलूम से जारी फतवा सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed