फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The murder of the girl in the case of illegal relations with Jija, found dead in the field

जीजा से अवैध संबंध मामले में युवती की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 12 Nov 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 12 Nov 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
The murder of the girl in the case of illegal relations with Jija, found dead in the field
महिला की हत्या

शामली में दो दिन पूर्व खेत में मिली मृत युवती मुंडेट की निवासी निकली। पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के पिता, भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या जीजा से अवैध संबंध और शादी नहीं करने के कारण समाज में हो रही बदनामी के कारण की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक शामली एके सिंह के कार्यालय पर प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि आठ नवंबर को थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर के पास रामकुमार के गन्ने के खेत में 30 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। मामले में जलालपुर निवासी उमेश की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार नौ नवंबर को कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी प्रवीण, रोहताश ने युवती की शिनाख्त सत्यवती उर्फ सिट्टो पुत्री इलमचंद सैनी निवासी मोहल्ला अफगानान कैराना हाल निवासी मुंडेल कला के रूप में की थी। जिस के बाद पुलिस ने मृतका के घर पर दबिश दी तो परिजन गायब मिले थे। 
विज्ञापन


पढ़ें : नवजीत हत्याकांड : आरोपी पति ने उगला जहर, हत्या के पीछे बताई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात पुलिस ने किरौड़ी चौराहे के पास से मृतका के पिता इलमचंद, पुत्र संजीव, अरविंद निवासी बाबरी बाबरी निवासी और राजपाल पुत्र श्यामू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में इलमचंद बोला कि सत्यवती के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे। जिस कारण उसकी बड़ी बेटी की जिंदगी खराब हो रही थी। वह उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वह नहीं करती थी। जिस कारण समाज में उसकी बदनामी हो रही थी। 

सात नवंबर को सत्यवती की मां करती और उसकी भाभी रीटा को बाबरी भेज दिया। रात में इलमचंद, उसके लड़के संजीव और संजीव के साले अरविंद ने सत्यवती की बलकटी और खुरपे से काटकर हत्या कर दी। तीनों ने राजपाल निवासी बाबरी की गाड़ी को मंगवाकर शव को गन्ने के खेत में डाल दिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed