{"_id":"6ad4dd3da7557ef5930f1db2","slug":"the-municipal-authority-will-reach-narrow-lanes-using-a-flory-compact-machine-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113777-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फ्लोरी मशीन से संकरी गलियों तक पहुंचेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फ्लोरी मशीन से संकरी गलियों तक पहुंचेगी पालिका
विज्ञापन
फ्लोरी मशीन के माध्यम से नालों का निर्माण होगा। (स्त्रोत पालिका) मवाना।
मवाना। नगर पालिका में नालों के निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पालिका द्वारा अब फ्लोरी मशीन के माध्यम से नालों और नालियों का कार्य कराया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने बताया कि इस आधुनिक मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह नगर की मुख्य सड़कों के अलावा संकरी और तंग गलियों में भी आसानी से पहुंच सकती है। इससे उन क्षेत्रों में भी जल निकासी दुरुस्त करने में सहूलियत मिलेगी, जहां जगह की कमी के कारण बड़ी मशीनों को ले जाना संभव नहीं हो पाता था।
नगर पालिका की योजना के अनुसार, शहर के प्रमुख नालों के साथ-साथ विभिन्न मोहल्लों की छोटी-छोटी नालियों का भी आवश्यकतानुसार निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जलभराव और स्वच्छता की समस्या से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और मशीनों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में निवासियों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।