फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the motercyclesist are died in road accident

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 29 Aug 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
the motercyclesist are died in road accident
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

दौराला। दादरी चेकपोस्ट पर बुधवार को बोलेरो कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों द्वारा कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
दादरी गांव निवासी 21 वर्षीय रोहित पुत्र हरपाल बुधवार को बाइक से दोस्त कुलदीप पुत्र चंद्रपाल के साथ पीरपुर गांव स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने जा रहा था। हाइवे पर दादरी चेक पोस्ट के पास पीछे से आई बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल कुलदीप को आईसीयू में रखा गया है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार रोहित के दो भाई व एक बहन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई कपिल ने दौराला थाने में अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की तलाश कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली कार से टकराने के बाद दीवार से टकराई
-मवाना- हस्तिनापुर रोड की घटना, कार चालक ने लगाया लूट का आरोप
मवाना। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मारते हुए दीवार से टकरा गाई। ट्रैक्टर सवार चार लोग मामूली घायल हो गए। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने पुलिस के सामने जबरन दबाव बनाते हुए खुद की गलती होने के बावजूद कार चालक से ट्रैक्टर में हुए नुकसान का हर्जाना वसूल लिया। कार चालक का आरोप है कि लोगों ने उसका मोबाइल लूट लिया। ट्रैक्टर सवार लोग मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत में आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना से हस्तिनापुर की ओर बुधवार दोपहर तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। पुलिस के मुताबिक ट्राली में सवार युवक मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत के लिए जा रहे थे। हस्तिनापुर रोड पर मधुबन मंडप के पास आरिष्टी में शामिल होने आया परिवार अपनी कार मोड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा तथा कार से टकराने के बाद दीवार से टकरा गया। टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने युवकों ने कार चालक से ट्रैक्टर में हुए नुकसान का हर्जाना ले लिया। कार चालक का आरोप है कि पुलिस ने स्थानीय होने के चलते उक्त युवकों कुछ नहीं कहा। चालक ने मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होते देख मोबाइल लूट की तहरीर देकर कार सवार परिवार चला गया। वहीं थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद के मुताबिक ट्रैक्टर व कार में टक्कर हुई थी बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed