फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants attacked the mill's watchman, seriously injured

बदमाशों ने मिल के चौकीदार पर किया हमला, गंभीर घायल

Sat, 30 Jan 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked the mill's watchman, seriously injured
बदमाशों ने मिल के चौकीदार पर किया हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव रामपुर घोरिया में स्थित खतौली शुगर मिल का गन्ना क्त्रस्य केंद्र पर तैनात चौकीदार को देर शाम खाना खाकर वापस लौट रहे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें चौकीदार को गंभीर चोटें आने से घायल हो गया। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जुट गए। ग्रामीणो ने चौकीदार को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
खतौली शुगर मिल का गन्ना क्त्रस्य केंद्र रामपुर घोरिया रास्ते पर स्थापित है। जिस पर रामपुर घोरिया निवासी जितेन्द्र पुत्र भूंडे सिंह उम्र 55 वर्ष तैनात है। शुक्त्रस्वार को लगभग 8ऱ्30 बजे घर से खाना खाकर वापस सेंटर पर जा रहा था। जैसे ही सेंटर के समीप पहुंचा तो ईख के खेत से लगभग आधा दर्जन बदमाश निकले और उस पर जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दे दी। घंटो बाद एंबुलेंस पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस को मौके पर घटना की जानकारी के लिए भेज दिया गया है। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं पहुंची है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed