फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Ministry of Home Affairs had sought a report on enemy property case but LIU has not yet given

शत्रु संपत्ति प्रकरण: गृह मंत्रालय ने एक सप्ताह में मांगी थी रिपोर्ट, इस बिंदु पर शुरू नहीं हुई जांच

Wed, 27 Nov 2019 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Nov 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Ministry of Home Affairs had sought a report on enemy property case but LIU has not yet given
गृह मंत्रालय

मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर स्थित शत्रु संपत्ति के मामले में गृह मंत्रालय को एक महीना बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं भिजवाई गई है। जबकि गृह मंत्रालय ने एक सप्ताह में रिपोर्ट भेजने को कहा था। मामले में एलआईयू, पालिका और तहसील से जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी थी। जमीन पर जिन लोगों का कब्जा है, उनके पास जमीन कैसे आई, इस बिन्दु की जांच शुरू भी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहायक शत्रु संपत्ति अभिरक्षक पीसी फियालो ने जिला प्रशासन को पहला पत्र 16 फरवरी 2018 को लिखा, लेकिन पटल पर पत्र नहीं पहुंचा और रास्ते में ही गायब हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा पत्र एक अगस्त 2019 को जारी हुआ, जिसमें भोपा रोड की एक हजार करोड़ की 570 बीघा संपत्ति के विक्रय पर रोक लगाई गई। यह पत्र डीएम ऑफिस से गायब हो गया। इन पत्रों का रिमाइंडर अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह में आया। इसके बाद डीएम ने शत्रु संपत्ति पटल का कार्य एडीएम वित्त को दे दिया। एडीएम वित्त ने सभी छह बिंदुओं पर जांच के लिए तहसील, पालिका और एलआईयू को पत्र जारी किए। प्रशासन के कुछ अधिकारी जांच को भ्रमित करने में भी लगे हैं। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक ने जो बिंदु दिया है, उसमें यह भी पूछा है कि जिन लोगों का कब्जा है, उनके पास जमीन कैसे आई, इसका विवरण दें। इस बिंदु पर अभी तक जांच शुरू भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इस जमीन के मामले में फंसे आरोपी प्रशासन को भ्रमित कर जांच को उलझाना चाहते हैं। यही कारण है कि एक माह बीतने के बाद भी तहसील और पालिका ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। हालांकि एलआईयू अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। 

जांच में प्रगति है लेकिन बता नहीं सकते 
डीएम सेल्वा कुमारी जे का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के आदेश के बाद मांगे गए बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच में प्रगति है, लेकिन बता नहीं सकते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed