{"_id":"5efe319b8ebc3e433d599847","slug":"the-marrige-done-in-lockdown-what-happen-the-marrige-break-on-thirteen-days-laward-news-mrt489327177","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन ही चली शादी, लाॅकडाउन में लिए सात फेरे, मायके लौटी दुल्हन ने ससुराल वापस जाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन ही चली शादी, लाॅकडाउन में लिए सात फेरे, मायके लौटी दुल्हन ने ससुराल वापस जाने से किया इनकार
Fri, 03 Jul 2020 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित को लेने पहुंचे पति और दो अन्य लोगों को बंधक बना लिया। नव विवाहिता ने पति पर आरोप लगाए। जिसके बाद ससुराल वालों ने आरोपी स्वीकार करते हुए रिश्ता खत्म करने पर सहमति जताई। शादी में खर्च हुए चार लाख रुपये देने के बाद दोनों पक्षों ने थाने में लिखित पत्र देकर रिश्ता खत्म करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
19 जून को अनलॉक 1 के दौरान दौराला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी दिल्ली के अजीतनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला ससुराल से अपने मायके आ गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार को विवाहिता का पति अपनी मां और पिता के साथ उसे लेने पहुंचा।
विज्ञापन
इस बीच नव विवाहित ने किसी बात को लेकर ससुराल जाने से इनकार कर दिया। महिला ने पति पर जो आरोप लगाए पति ने उसे स्वीकार कर लिया। काफी गहमागहमी के बाद नव विवाहिता के पति ने भी रिश्ता खत्म करने की बात कही। जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने जुर्माने के तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों को चार लाख रुपये देने को कहा।
विज्ञापन
मायके वालों ने युवक और उसके पिता को वहीं रोक लिया, जबकि युवक की मां को रुपये लेने के लिए दिल्ली भेज दिया। शाम करीब छह बजे महिला रुपये लेकर गांव पहुंची। इसके बाद दोनों ने सहमति पत्र थाने में देकर रिश्ता खत्म होने की जानकारी दी। वहीं शादी के केवल 13 दिन बाद ही रिश्ता टूटने की दिनभर चर्चा रही।