फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the mango tasteless due to high rate

महंगाई से फीकी पड़ी आम की मिठास, मंडी में आवक भी कम, बढ़े दाम

Wed, 10 Jul 2019 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
the mango tasteless due to high rate
मेरठ- आम
मानसून आने से पहले ही आम के भाव आसमान छूने लगे है। बीते साल की तुलना में आम दोगुने दामों और पिछले आठ दिनों मे डेढ़ गुना महंगा बिक रहा है। वहीं बारिश के बाद आम की मिठास बढ़ गई। बागवानों का मानना है कि बीमारी की चलते आम की फसल कम होने से दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। वही मंडी में आम की आवक भी कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


दोगुने हुए दाम
व्यापारी राजेश सैनी, रामोतार तथा सलीम ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में आम दोगुने दामों पर बिक रहा है। आवक कम होने से भाव आसमान छू रहे है। वहीं स्थानीय निवासी शाहिद, मनोहर, शराफत ने बताया कि आम के दाम फुटकर मे ड़ेढ से दोगुने हो जाते है।आम मंड़ी मे 30 रुपये किलों बिक रहा है।वह आम फुटकर मे 60 रुपये किलों बिक रहा है।
विज्ञापन

 

बारिश से बढ़ जाती है मिठास
बागवान मसिउल्ला खां, इरफान, शेरु ने बताया कि बारिश से आम में मिठास बढ़ जाती है। इस पर बार आम की आवक कम है। राजस्थान के व्यापारी राजेश सैनी ने बताया कि उनके यहां दशहरी आम की खासी मांग रहती है। व्यापारियों के अनुसार बिहार के लोगों को लंगड़ा आम भाता है। इसलिए शाहजहांपुर मंडी से लगभग सभी लंगड़ा आम बिहार जाता है।

पिछले वर्ष से दाम दोगुना
वैरायटी बीते साल दाम इस साल
दशहरी 15-20 25-35
गुलाबजामन 15-20 20-30
लंगड़ा 18-20 25-32
चौसा 25-30 30-35
देशी 8-10 14-15
वलियम 12-13 20-22
सभी दाम शाहजहांपुर मंडी से लिए गए हैं। दाम प्रतिकिलो में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed