फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The luxurious Kothi of Dabang Baddo changed in ruins

खंडहर में बदली दबंग बद्दो की आलीशान कोठी

Mon, 25 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
The luxurious Kothi of Dabang Baddo changed in ruins
मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र के पंजाबीपुरा में जिस आलीशान कोठी से बदन सिंह बद्दो की इलाके में दबंगई चलती थी, अब वह पूरी तरीके से खंडहर में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की यूपी पुलिस, यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस तलाश में लगी है। रविवार को चौथे दिन एमडीए द्वारा कोठी के बचे हुए हिस्से को तोड़ने का काम चलता रहा। यहां जेसीबी भी रविवार को ले जाई गई। लेकिन उसके बाद मशीन हटा ली गई और मजदूर ही बचे हुए भाग को हथौड़े से तोड़ते रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोठी का 95 प्रतिशत हिस्सा मलबे में तब्दील कर दिया गया है और जो बचा हुआ है उसे सोमवार तक पूरी तरह से तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बद्दो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज हुआ था, जिसकी विवेचना एसओ टीपी नगर विजय गुप्ता कर रहे हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 एक के तहत अपराध से अर्जित की गई संपत्ति चाहे वह जमीन हो या किसी भी हिस्से का टूटा हुआ मलबा उसे पुलिस अधिकृत कर लेती है। इस संबंध में जिलाधिकारी को अनुमति के लिए पत्रावली भेजी गई है। जल्द ही पुलिस कोठी के मलबे को अपने कब्जे में ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सात गुना जमीन
एसएसपी के अनुसार जिस हिस्से में कोठी बनी हुई थी, एमडीए के रिकॉर्ड में वह जमीन कुल 104 मीटर है लेकिन जब पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर आकलन किया गया तो यह जमीन 700 मीटर से अधिक निकली। जांच में सामने आया है कि बद्दो ने लोगों की जमीन कब्जा कर उसमें कोठी बनाई और अन्य जमीन पर कब्जा कर उसकी चहारदीवारी करवाकर गेट लगाया गया होगा।

अब कभी बद्दो का ख़ौफ नहीं होगा
रविवार दोपहर 72 वर्षीय एक बुजुर्ग ने इस खंडहर पर पहुंचकर एसओ टीपी नगर से कहा कि बद्दो का ऐसा खौफ होता था कि आसपास का कोई भी उसके सामने बोलने की हिम्मत नहीं करता था। लेकिन इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई से अब विश्वास हो गया है कि न तो बद्दो का खौफ होगा और न ही वह कभी यहां कदम रख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed