फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The loyalty of party workers is the party's strength: Baljit Singh

कार्यकर्ताओं की निष्ठा पार्टी की ताकत: बलजीत सिंह

Sun, 19 Jul 2026 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The loyalty of party workers is the party's strength: Baljit Singh
- रालोद ने एनएच 58 पर शोभापुर में खोला कैंप कार्यालय
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह गिल कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। रालोद ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।
यह बात उन्होंने रविवार को एनएच 58 पर शोभापुर में रालोद के नवस्थापित कैंप कार्यालय के शुभारंभ और सम्मान समारोह में कही। उन्होंने रालोद के सभी कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। यूपी में 2027 में भी एनडीए की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल निरंतर संगठन विस्तार के साथ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि यहां खोला गया कैंप कार्यालय, कार्यकर्ताओं की सुविधाओं के लिए खोला गया है। यह जनसमस्याओं के समाधान और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद वरिष्ठ नेता संजय रसूलपुर ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को चौ. चरण सिंह की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, नरेंद्र खजूरी, चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर, दीपक तोमर, डॉ. सुशील, संजय पनवाड़ी, अभिमन्यु लालसाना, रणवीर दहिया, सुनील रोहटा, विनय प्रधान, वीरेंद्र तोमर, ऋचा सिंह, सुधीर चौधरी, विवेक बाफर, उर्मिला चौधरी, बीना सिंह सहित काफी लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed