फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The list of defaulters will be published

चस्पा होगी बकाएदारों की सूची

Sat, 12 Oct 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
The list of defaulters will be published
चस्पा होगी बकाएदारों की सूची
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल ने बकाएदार उपभोक्ताओं की सूची बिजलीघरों पर चस्पा करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने शहरी और ग्रामीण मंडलों के बकाये की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बकाएदारों की न केवल सूची बिजलीघर पर चस्पा की जाए, बल्कि उनके कनेक्शन भी काटे जाए। उन्होंने विद्युत नगरीय वितरण खंड पंचम द्वारा मास रेड में पकड़ी गई बिजली चोरी की रिपोर्ट विलंब से भरने पर जवाब तलब किया। साथ ही अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि बिजली चोरी की रिपोर्ट उसी दिन भरी जाए। अगर इसमें कोई अधिकारी देरी करता है तो उसे भ्रष्टाचार का मामला समझा जाएगा। उन्होंने आरसी के संबंध मेें अमीन द्वारा वापस की गई आरसी का परीक्षण एवं दोष निवारण कर दोबारा प्रेषित करने के निर्देश दिए। निदेशक वाणिज्य आईपी सिंह, मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन, एसबी यादव, अधीक्षण अभियंता एके पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed