फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The lawyers refrained from judicial work in protest against the assault incident

Meerut News: मारपीट के मामले में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे

Fri, 06 Feb 2026 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The lawyers refrained from judicial work in protest against the assault incident
अधिवक्ता कार्रवाई की मांग को लेकर एस डी एम से मिलते हुए। (मवाना)
एसडीएम से मिलकर थाना प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। ततीना मोड़ पर बुधवार रात कार सवार अधिवक्ता के पौत्र सहित तीन लोगों के साथ मारपीट व फायरिंग की घटना में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों पर शांतिभंग में जेल भेजने के मामले में अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। शुक्रवार को मवाना बार एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मामूली धाराओं में कार्रवाई करने के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता फायरिंग व जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज करने व सुरक्षा की मांग को लेेकर एसडीएम संतोष कुमार से मिले।

गांव ततीना निवासी शिवम और सचिन ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि बुधवार को अधिवक्ता राजबीर सिंह की भतीजी की शादी मवाना स्थित मंडप में थी। कार से बुधवार की रात वह दोनों राजबीर सिंह के पौत्र उज्ज्वल के साथ कुछ सामान लेने के गांव जा रहे थे। ततीना मोड़ पर ब्रेजा में सवार ब्रजपाल, संदीप और सुनील ने उनकी कार को रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उन पर हमला किया। तीन-चार राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे जब अधिवक्ता स्कूटी से तहसील आ रहे थे तो आरोपियों ने उनको रास्ते में रोककर हत्या की धमकी दी। इस मामले में अधिवक्ता कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम से भी मिले थे। पुलिस ने तीन आरोपियों सुनील कुमार, ब्रजपाल व संदीप काे गिरफ्तार कर शांति भंग में उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त मामले में मात्र शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को मवाना बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बैठक कर धारा बढ़ाने, थाना प्रभारी निरीक्षक का मवाना से स्थानांतरण कराने व सुरक्षा की मांग का प्रस्ताव पास किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव कंसल की अगुवाई में अधिवक्ता उक्त मांगों को लेकर एसडीएम संतोष कुमार से मिले और उन्हें अवगत कराया। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed