फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the kawadiya dead in road accident

कैंटर की टक्कर से कांवड़िये की मौत

Wed, 31 Jul 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
the kawadiya dead in road accident
1ए-मृतक विक्रम सिंह के परिजन विलाप करते। (परीक्षितगढ़) - फोटो : PARIKESHGARH
कैंटर की टक्कर से कांवड़िये की मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। रामनगर प्याऊ शिव मंदिर के सामने सड़क पर कर रहे कांवड़िये को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक के चचेरे भाई ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के ग्राम खानपुर बांगर निवासी विक्रम सिंह (50) पुत्र हुकम सिंह राजमिस्त्री था। विक्रम सिंह 25 जुलाई को साथियों के साथ कांवड़ लेने गया था। सोमवार देर रात विक्रम सिंह मवाना मार्ग ग्राम रामनगर प्याऊ शिव मंदिर कांवड़ सेवा शिविर में रुक गया। मंगलवार सुबह वह शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मवाना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। इससे विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रम की मौत से गांव बांगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। वहीं भाजपा नेता अमित मोहन टीपू ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। एसडीएम मवाना ने प्रशासनिक कर्मचारी को गांव खानपुर भेजा तथा रिपोर्ट बना कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

बी-मृतक विक्रम सिंह का फाइल फोटो, जिसकी कैंटर  की टक्कर से मौत हुई। (परीक्षितगढ़)

बी-मृतक विक्रम सिंह का फाइल फोटो, जिसकी कैंटर की टक्कर से मौत हुई। (परीक्षितगढ़)- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed