फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Kanwar Yatra will be monitored using 1,534 cameras and 23 drones.

Meerut News: कांवड़ यात्रा की 1534 कैमरों और 23 ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 16 Jul 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
The Kanwar Yatra will be monitored using 1,534 cameras and 23 drones.
- शहर को छह सुपर जोन, 24 जोन, 68 सेक्टर व 44 सब-सेक्टर में बांटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। शहर को छह सुपर जोन, 24 जोन, 68 सेक्टर और 44 सब-सेक्टर में बांटा हैं। यात्रा मार्गों पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 1534 कैमरे और 23 ड्रोन तैनात किए गए हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 18 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी सक्रिय रहेंगी। 228 किलोमीटर कांवड़ मार्ग पर 776 शिवालयों की सुरक्षा में 18 क्यूआरटी, 78 पिकेट और 480 डिजिटल वॉलंटियर तैनात रहेंगे।
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि शहर में सात प्रमुख कांवड़ मार्ग चिह्नित किए गए हैं। इन मार्गों पर स्थित 776 शिवालयों की सुरक्षा के साथ 13 प्रमुख मंदिरों और तीन श्रावण मेला स्थलों पर विशेष पुलिस व यातायात व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान एक अस्थायी थाना, नौ अस्थायी पुलिस चौकियां, 78 पिकेट और 26 बैरियर भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

तकनीकी निगरानी के लिए पांच सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तीन वायरलेस कंट्रोल रूम और 12 वायरलेस सब-स्टेशन बनाए गए हैं। ड्रोन कैमरे से यात्रा की निगरानी की जाएगी।। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 136 चार पहिया कांवड़ मोबाइल, 110 मोटरसाइकिल दस्ते, तीन वॉच टावर और 205 सीयूजी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने के लिए 480 डिजिटल वॉलंटियर भी होंगे। घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोर और 12 नाव तैनात की गई हैं। पुलिस ने 64 मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, पांच रेलवे फाटक और पांच टोल प्लाजा को संवेदनशील मानते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसके अलावा मार्ग पर पड़ने वाली शराब, मीट की दुकानों, मांसाहारी होटलों, ढाबों, मस्जिदों, मजारों और मदरसों को चिह्नित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजे की ऊंचाई, चौड़ाई और ध्वनि सीमा निर्धारित करने के साथ अशोभनीय गीतों और उत्तेजक नारों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed