फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the jewllery in robbery from meerapur found in sardhna forest

मीरापुर डकैती की ज्वेलरी सरधना में गढ़ी मिली

Thu, 19 Sep 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
the jewllery in robbery from meerapur found in sardhna forest
मेरठ के सरधना कस्बा स्थित दौराला रोड पर गैस एजेंसी के निकट झोंपड़ी की जमीन खोकर जेवरात बरामद करता - फोटो : SARDANA
मीरापुर डकैती की ज्वेलरी सरधना में गढ़ी मिली
विज्ञापन

सरधना। मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर पुलिस कस्बे से बुधवार को डकैती का माल बरामद कर महिला समेत पांच लोगों को साथ ले गई। आरोप है कि उन्होंने दस दिन पूर्व कुतुबपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन घरों में डकैती डाली थी। इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में एसओजी एवं क्राइम ब्रांच ने दबिश दी। इस दौरान जमीन में दबे जेवरात भी बरामद किए।
मीरापुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविकिरण के गांव कुतुबपुर स्थित घर में दस दिन पूर्व डाका पड़ा था। डकैत पूर्व ब्लॉक प्रमुुख की मां एवं चाची को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये तथा करीब 25 लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए थे। डकैतों के जाने के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने लाइसेंसी हथियार से कई राउंड फायर भी किए थे। हालांकि वे भाग निकलने में कामयाब रहे थे। एसपी देहात एवं सीओ जानसठ ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली थी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पत्नी एवं बच्चों के साथ घर की पहली मंजिल स्थित कमरे में तथा मां सुमित्रा देवी एवं चाची मुनेश बरामदे में सोए हुए थे। नीचे स्थित घेर में चाचा महेंद्र पाल अपने बेटे के साथ थे। रात में करीब डेढ़ बजे छह-सात डकैत पीछे स्थित खेत के रास्ते घर में घुस आए। उन्होंने सुमित्रा देवी एवं मुनेश को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। डकैतों ने सुमित्रा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं उनके लाइसेंसी हथियारों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें से पांच लाख रुपये एवं करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिये थे। इसके बाद दोनों महिलाओं को धमकी देते हुए घर के पिछले हिस्से में स्थित रेलिंग पर चुनरी बांधकर उसके सहारे नीचे खेत में कूद गए। उधर, चाची मुनेश द्वारा शोर मचाए जाने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख की नींद खुली। इसके बाद घटना की जानकारी पाकर उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से भाग रहे डकैतों पर कई राउंड फायर किए। हालांकि डकैत जोगेंद्र सिंह उर्फ लाला एवं उनके भाई ऋषिपाल के घरों में जा घुसे। डकैत जोगेंद्र के घर से 20 हजार रुपये एवं करीब छह लाख रुपये के जेवरात तथा ऋषिपाल के घर से 15 हजार रुपये एवं तीन लाख रुपये के जेवरात ले गए। इसके बाद सीओ जानसठ सोमेंद्र नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से वारदात की जानकारी ली। मीरापुर पुलिस ने बीती मंगलवार रात शाहिद एवं बाबू नामक दो लोगों को उठाया। वहीं, बुधवार शाम दबिश देकर झोपड़ी के अंदर जमीन में दबे जेवरात एवं अन्य सामान बरामद कर लिये। वहीं, पुलिस महिला समेत पांच लोगों को अपने साथ ले गई। हालांकि इंस्पेक्टर मीरापुर पंकज कुमार त्यागी ने पकडे़ गए लोगों के बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी सरधना उपेंद्र मलिक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed