फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Jain community will decorate homes; flags will be hoisted, and flower petals will be showered via drones.

Meerut News: घरों को सजाएगा जैन समाज, ध्वज लगेंगे, ड्रोन से होगी पुष्पवर्षा

Mon, 20 Jul 2026 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
The Jain community will decorate homes; flags will be hoisted, and flower petals will be showered via drones.
आचार्य सौरभ सागर महाराज के चातुर्मास स्थापना एवं मंगल प्रवेश की समाज ने की जोदार तैयारी
विज्ञापन

- घरों पर लाइटिंग का अभियान शुरू,
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महाराज के चातुर्मास स्थापना एवं मंगल प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस खुशी में जैन समाज के लोग अपने आवास पर जैन ध्वज और रंगीन लाइटें लगाएंगे। इसकी शुरूआत जैन समाज मेरठ के प्रधान एवं चातुर्मास समिति मेरठ महानगर के चेयरमैन सुरेश जैन रितुराज के रेलवे रोड स्थित आवास से हुई। महाराज के आगमन पर ड्रोन से पुष्पवर्षा कर बैंड बाजों के साथ स्वागत होगा।
इस अवसर पर प्रबंधकारिणी कमेटी, जैन समाज, भारतीय जैन मिलन तथा जैन बोर्डिंग के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि आचार्य सौरभ सागर महाराज का मंगल प्रवेश और चातुर्मास इस वर्ष भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। जैन समाज का हर वर्ग और प्रत्येक परिवार महाराज के दर्शन एवं चरण वंदन के लिए उत्साहित है।
विज्ञापन

जैन समाज समिति से जुड़े सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि पूरे महानगर में जैन परिवारों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जैन ध्वज लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आकर्षक रोशनी भी की जाएगी। समाज के उपप्रधान अनिल जैन कक्कू ने कहा कि पूरा जैन समाज महाराज के स्वागत के लिए आतुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन
संयोजक प्रमोद जैन एडवोकेट एवं तीरगरान जैन मंदिर के मंत्री व मीडिया प्रभारी रितेश जैन ने बताया कि श्रीराम पैलेस से जैन बोर्डिंग हाउस तक निकलने वाली शोभायात्रा में घोड़े, ऊंट, नपीरी दल, रंगोली कलाकार तथा ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र होंगे। यात्रा मार्ग पर मेरठ महानगर के विभिन्न जैन समाज, भारतीय जैन मिलन की सभी पुरुष एवं महिला शाखाएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed