फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the illegal recovery blame of sdo and jie

एसडीओ और जेई पर अवैध वसूली का आरोप

Mon, 02 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
the illegal recovery blame of sdo and jie
01पीजीएच3ए - एसडीओ के खिलाफ अवैध वसूली की तहरीर देते ग्रामीण व व्यापार संघ। - फोटो : PARIKESHGARH
एसडीओ और जेई पर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव खानपुर के लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई पर अवैध वसूली का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। वहीं नगर के व्यापारियों ने भी एसडीओ के खिलाफ सोमवार को नवीन गुड़ मंडी स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में तालाबंदी की घोषणा की। उधर वसूली किए जाने का एक वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिजली विभाग की ओर से बकाया बिजली बिल भुगतान के अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभियान की आड़ में विभाग के कुछ अधिकारी अवैध वसूली कर रहे हैं। ग्राम खानपुर के दर्जनों लोगों ने रविवार को थाने में तहरीर देकर परीक्षितगढ़ विद्युत खंड के एसडीओ पवन कुमार और जेई अनिल कुमार पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने गांव में सुबह करीब 4 बजे पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों पर बिजली चोरी का झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। इससे दहशत में आए करीब 30 ग्रामीणों से हजारों रुपये की वसूली कर लौट गए। मामले की जानकारी होने पर व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री गौरव गर्ग, पंकज मित्तल समेत दर्जनों व्यापारी थाने पहुंचे। उन्होंने भी एसडीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अवैध वसूली करने वाले एसडीओ पर कार्रवाई नही की तो सोमवार को परीक्षितगढ़ में स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे। इससे पहले ग्राम बहलौलपुर, अहमदपुरी, शिवपुरी के ग्रामीण भी उक्त एसडीओ प वसूली का आरोप लगा चुके हैं। मामले में एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन

अवैध वसूली का ऑडियो वायरल
अवैध वसूली के संबंध में जानकारी करने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन ने एक एसएसओ से फोन पर बातचीत की। एसएसओ ने एडीओ द्वारा क्षेत्र में अवैध वसूली करने की पुष्टि करते हुए 15 दिन में एसडीओ द्वारा पांच लाख रुपये की वसूली करने की बात स्वीकार की। इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने उक्त एसडीओ पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री व विद्युत मंत्री पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन------
अवैध वसूली किए जाने का मामला गंभीर है। अगर विभाग के किसी भी कर्मचारी की शिकायत मिलती है तो जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed