गुरुपूर्णिमा पर कीर्तन किया
मवाना। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नगर स्थित एक मंडप में भव्य कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीराम चरित मानस मित्र मंडल शाखा मवाना के तत्वाधान में सोमवार को नगर स्थित उत्सव मंडप में 29वां भव्य कीर्तन व विशाल भंडारे का गुरुपूर्णिमा पर आयोजन किया गया। सुबह दस बजे ज्योति प्रचंड की गई । इसके बाद कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। भजनों को सुनकर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कीर्तन के बीच बीच में देवी देवताओं की सुंदर झांकियां निकाली गई। झांकी ने सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। विनीत रस्तौगी, मनीष, आशु, मूलचंद, नवीन, संजय, बबली, नीलम चौहान, कविता, सुनीता, प्रीति, आशीष, अशोक, अर्चना, अलका, अनीता, बेबी, राधा आदि का सहयोग रहा।