{"_id":"5a09a1094f1c1b8d698bb25b","slug":"the-hidden-stories-of-the-muzaffarnagar-riots-now-seen-on-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगे की छिपी कहानियां, अब दिखेगी पर्दे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगे की छिपी कहानियां, अब दिखेगी पर्दे पर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलसे मुजफ्फरनगर की दास्तां का पर्दे पर फिल्मांकन होगा। मुजफ्फरनगर दंगे की ऐसी छिपी कहानियां जो लोगों के सामने नहीं आ सकीं, उनको पर्दे पर दिखाया जाएगा। दंगों पर बनी फिल्म ‘मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव’ 17 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
फिल्म की जानकारी रविवार को कलाकारों ने गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में वार्ता में दी। फिल्म का निर्माण मोरना एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। फिल्म में दंगों के बीच हिंदू लड़का व मुस्लिम लड़की की प्यार की कहानी को दिखाया है। दंगों के बीच पनपे प्रेम की कहानी है। लंबे समय से फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी थी। लेकिन सेंसर ने फिल्म को रिलीजिंग की हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
पढ़ें : जानिए, कैसे सहारनपुर का मंजर खून और खंजर में बदला?
विज्ञापन
फिल्म के अभिनेता देव शर्मा व अभिनेत्री ऐश्वर्या दीवान हैं। ऐश्वर्या दीवान की ये पहली हिंदी फिल्म हैं। तमिल और मलयालम फिल्मों मे काम कर चुकीं ऐश्वर्या 2017 में फेमिना मिस इंडिया मुंबई का खिताब जीत चुकी हैं। फिल्म के निर्देशक हरीश कुमार हैं। लेखक व प्रोड्यूसर मनोज कुमार मांडी हैं। एकांश भारद्वाज, अनिल जॉर्ज, मुर्स्लीम कुरैशी, संदीप बोस, राहुल भट्ट, फराज अहमद, रवि कुमार, साजु चंद्रन, हरीश कुमार व रवि खन्ना भी नजर आएंगे। कार्यकारी निर्माता विजय भारद्वाज हैं। फिल्म 17 नवंबर 2017 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/