फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The head of the Tempo Union set himself on fire when the challan was cut

चालान कटा तो टेंपो यूनियन के प्रधान ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, दरोगा सस्पेंड

Mon, 13 Jan 2020 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
The head of the Tempo Union set himself on fire when the challan was cut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मेरठ में मलियाना फ्लाईओवर के नीचे रविवार दोपहर अपने टेंपो का चालान कटने से नाराज टेंपो यूनियन के प्रधान अश्वनी लोधी (28) ने खुद पर ही पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। गुस्साए परिजनों और लोगों ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। एसओ से धक्कामुक्की की गई। एसपी सिटी ने किसी तरह लोगों को शांत किया। चालान करने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे चालक अश्वनी को स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अश्वनी टेंपो चालक होने के साथ ही मलियाना टेंपो यूनियन का प्रधान भी है। वह बेगमपुल से मलियाना तक टेंपो चलाता है। रविवार दोपहर टीपीनगर पुलिस को सूचना मिली कि मलियाना फ्लाईओवर के नीचे जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन

इरा मॉल चौकी प्रभारी राजदेव पूनिया और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। इस दौरान चौकी इंचार्ज राजदेव ने अश्वनी के टेंपो का 500 रुपये का चालान कर दिया। इस पर अश्वनी ने विरोध करते हुए कहा कि वह टेंपो को कहां खड़ा करे। क्या सड़क पर सवारी बैठाना गुनाह है। इस दौरान अन्य टेंपो चालक भी पहुंच गए।

अश्वनी और अन्य लोगों ने पुलिस पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद दरोगा और पुलिसकर्मी वहां से चले गए। शाम करीब पौने चार बजे प्रधान अश्वनी ने मलियाना पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर के नीचे एक स्कूटी से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। यह देखकर सनसनी फैल गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने आग बुझाई।

अश्वनी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर अश्वनी के परिजन पहुंच गए और अस्पताल में हंगामा करते हुए दरोगा पर तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाने लगे। एसओ टीपीनगर दिनेश चंद्र ने समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने एसओ से धक्कामुक्की और गाली गलौज कर दी।

हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम सदर और एसीएम ब्रह्मपुरी पहुंच गए। अश्वनी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए गए। वहीं, परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर धमकाने और साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया। एसपी सिटी ने बताया कि चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ ब्रह्मपुरी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed