फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The guard snuffed the intoxicating substance, cash looted

नशीला पदार्थ सुंघाकर गार्ड से लूटी नकदी, हाईवे के पास फेंका

Fri, 15 Dec 2017 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 15 Dec 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
The guard snuffed the intoxicating substance, cash looted
गार्ड से नगदी लूटी - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर पांच बदमाशों ने दिन निकलते ही एक कॉलोनी के गार्ड को बंधक बनाकर नकदी लूट ली। बदमाश उसे बंधक बनाकर फेंककर चले गए। होश में आने पर पीड़ित को कंकरखेड़ा थाने लेकर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने घटनास्थल पल्लवपुरम थाने का बताकर टरका दिया।

विज्ञापन


पढ़ें : छात्रा मर्डर केस: आशिक ने कबूला जुर्म, हत्या से पहले युवती ने कही थी ये बातें
विज्ञापन


पाबली खुर्द निवासी सोमेंद्र पुत्र देवेंद्र मोदीपुरम बाईपास स्थित क्वींसलैंड कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड है। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। जिटौली फ्लाईओवर के पास पांच बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे कार में डाल ले गए और बेहोशी की हालत में बाईपास के पास पाबली मार्ग डालकर फार हो गए। घंटों बाद उसे होश आया और उसने पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल पल्लवपुरम थाने का बताकर उसे टरका दिया। पीड़ित पल्लवपुरम थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने कहा कि  सूचना के बाद मैं मौके पर गया था, वहां पीड़ित नहीं मिला। मामला मारपीट का है लूटपाट का नहीं। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed