फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The grooms senses were seen in the pavilion, open many secrets

मंडप में प्रेमिका को देख उड़ गए दूल्हे के होश, दुल्हन के सामने खुल गए कई राज

Tue, 06 Jun 2017 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
The grooms senses were seen in the pavilion, open many secrets
प्यार में धोखा

एक युवक चोरी से शादी कर रहा था, लेकिन जब मंडप में उसकी प्रेमिका पहुंची तो हंगामा हो गया। इस दौरान दूल्हे के और भी कई राज खुल गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। जानिए इसके बाद क्या हुआ।

विज्ञापन



सहारनपुर के नानौता में आभा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय खलल पड़ गई जब दूल्हे की प्रेमिका अपने दो बच्चों सहित मंडप में पहुंच गई और हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी। दूल्हे की पोल खुलने पर दुल्हन पक्ष ने भी शादी से इंकार करते हुए दूल्हे और उसके परिवार सहित करीब एक दर्जन लोगों को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


सोमवार को नानौता क्षेत्र के गांव आभा में एक परिवार में थाना नागल क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर से अरूण पुत्र वेदपाल बारात लेकर आया था। बारात पहुंचने पर बरातियों का स्वागत बड़े धूमधाम से करते हुए नाश्ता कराया गया। इसके बाद शादी समारोह में गोरा की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। उसी समय थाना कुतुबशेर के गांव भोगपुर निवासी एक महिला बदहवास हालत में दुल्हन पक्ष के घर पहुंची और दूल्हे को अपना प्रेमी और दो पुत्रियों का पिता बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से वह उसके साथ रह रही है और ये बच्चे उसी के हैं। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के लोग हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद क्या हुआ आगे पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

आंसुओं में बह गए युवती के अरमान

The grooms senses were seen in the pavilion, open many secrets
प्रेमिका ने शादी में पहुंचकर किया हंगामा

इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे से पूछताछ शुरू की। अरूण ने बताया कि वह पिछले काफी समय से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार वालों समेत कुछ लोग बंधक बना लिए और पुलिस को बुलाया गया। अन्य बराती भी वहां से खिसक लिए। इसी मामले में देर शाम तक पंचायत भी चली। इसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी में हुए खर्च का पैसा देने की बात की। लेकिन दूल्हे पक्ष से सहमति नहीं बन पाई। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। इनके किसी निर्णय के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जहां पिछले कई दिनों से गांव आभा के दलित परिवार में शादी को लेकर जश्न का माहौल चल रहा था, वहीं दुल्हन को मेंहदी और हल्दी की रस्म पूरी कराई जा रही थी। लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम से युवती के अरमान आंसुओं में बह गए। मगर उसे इस बात की खुशी भी रही कि वह धोखेबाज दूल्हे के चक्कर से बच गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed