{"_id":"611d67678ebc3e79f63d2372","slug":"the-girl-reached-mawana-to-meet-her-lover-mawana-news-mrt5523896127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मिलने मवाना पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से मिलने मवाना पहुंची युवती
विज्ञापन
प्रेमी से मिलने मवाना पहुंची युवती
मवाना। गढ़ निवासी युवती बुधवार को प्रेमी से मिलने मवाना पहुंची। प्रेमी ने कॉल रिसीव नहीं की तो निराश प्रेमिका थाने पहुंची और पुलिस से प्रेमी से मिलवाने की जिद की। युवती के शादीशुदा होने की जानकारी पर पुलिस ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। उसके बाद युवती मायूस होकर वापस घर लौट गई।
गढमुक्तेश्वर निवासी युवती और युवक दोनों नोएडा में नौकरी करते हैं। दोनों के बीच आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार को प्रेमी को तलाशते हुए युवती मवाना थाने पहुंची। युवती ने बताया कि उसका प्रेमी आठ दिन पूर्व मवाना आ गया है। अब वह उसकी कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है। युवती को उसके घर का पता भी मालूम नहीं है। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह शादीशुदा है। जिस पर पुलिस ने युवती की मदद करने से इनकार कर दिया। उसके बाद युवती घर वापस लौट गई।
पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती
मवाना। तीन माह पूर्व नगर से पड़ोसी युवक के साथ गई युवती बुधवार को थाने पहुंच गई। युवती ने कहा कि उसने विवाह कर लिया है तथा उसको अपने पति के साथ रहना है। जो भी पूछताछ करनी है कर लो। सूचना पर परिजन भी थाने पहुंचे। युवती पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने युवती के बयान कराकर फिलहाल उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है।