{"_id":"5df932448ebc3e87aa2c11d2","slug":"the-girl-has-left-school-and-village-after-molesting-by-teacher-in-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई और गांव, खुला घूम रहा आरोपी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई और गांव, खुला घूम रहा आरोपी शिक्षक
Wed, 18 Dec 2019 01:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है। आरोपी ने दबाव डाला, तो छात्रा ने गांव ही छोड़ दिया है। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है। एसपी ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बड़ौत के गांव स्थित स्कूल में शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने परिजनों से शिकायत की। मामले के निपटारे के लिए पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें पीड़िता पर फैसले के लिए दबाव बनाया गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। साथ ही शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर कैसे थमेगा मौत का सिलसिला, छेड़छाड़ से तंग बेटियां पढ़ाई व दुनिया छोड़ने को मजबूर
विज्ञापन
आरोप है कि शिक्षक छात्रा के परिवार पर फैसले का दबाव बना रहा है। इससे आहत छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी है। छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद भी आरोपी गांव में घूमता रहा। अब पीड़िता गांव छोड़कर गाजियाबाद में किसी जगह रह रही है, जबकि आरोपी खुला घूम रहा है।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि पीड़िता के पढ़ाई छोड़ने का मामला जानकारी में नहीं है, वह जांच कराएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/