फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl broke the young man's head with a stick

युवती ने डंडा मारकर युवक का सिर फोड़ा

Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The girl broke the young man's head with a stick
युवती ने डंडा मारकर युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन

फलावदा। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने व छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने डंडा मारकर आरोपी युवक का सिर फोड़ दिया। घायल युवक ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, युवती ने भी थाने पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपनी रिश्तेदारी में हरिद्वार रह रही थी। बताया गया कि गांव के ही एक युवक ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर लेकर उसके पास वीडियो कॉल करनी शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने उसकी फोटो खींच ली। आरोपी युवक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि बुधवार शाम आरोपी ने सोशल मीडिया पर युवती के फोटो अपलोड कर दिए। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस विवाद के चलते लड़की ने आरोपी के सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल ने थाने में मारपीट की तहरीर दी। इसके कुछ देर बाद ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए तथा तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed