फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the gangas water level down, the people relief

गंगा का जलस्तर घटा, लोगों को राहत

Mon, 12 Aug 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
the gangas water level down, the people relief
1बी - गंगा का कटान रोकने के लिए कच्ची मिट्टी, कट्टों, बल्लियों से बनाया गया तटबंध। (हस्तिनापुर) - फोटो : MAWANA
गंगा का जलस्तर घटा, लोगों को राहत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दो दिन पूर्व अचानक गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद रविवार को गिरावट देखी गई। जिससे स्थानीय लोगों व प्रशासन अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक गंगा का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक के पार हो गया। शुक्रवार को बढ़े जलस्तर ने फतेहपुर प्रेम मंदिर के समीप स्थित तटबंध को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसको देखते हुए क्षेत्र और प्रशासन के लोग चिंतित हो गए। लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। परंतु शनिवार दोपहर से गंगा के जल स्तर में गिरावट देखी जाने लगी। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार के अनुसार जल स्तर रविवार दोपहर 63 हजार क्यूसेक चल रहा था। उधर गंगा के तटबंध पर सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। फतेहपुर प्रेम गांव के समीप गत वर्ष गंगा का जलस्तर अधिक होने के कारण तटबंध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। जिससे क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर धान और गन्ने की फसल नष्ट हो गई थी। उसी टूटे तटबंध को कार सेवा वाले बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले और बाबा जगतार सिंह भूरी वाले ने कार सेवा के माध्यम से कई महीने तक जेसीबी मशीन चला कर दुरुस्त कराया। अभी भी कार सेवा से तटबंध पर कार्य चल रहा है। क्षेत्र की साध संगत भी तटबंध पर लंबे समय से निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed