फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the four thives are arristed which are stolen in mobile tower

मोबाइल टावर से चोरी करने वाले दबोचे

Mon, 02 Sep 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
the four thives are arristed  which are stolen in mobile tower
8ए - मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चोरों के पास से बरामद गाडी। (मवाना) - फोटो : MAWANA
मोबाइल टावर से चोरी करने वाले दबोचे
विज्ञापन

मवाना। गांव भैंसा स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर से चोरी की सूचना पर पीआरवी पुलिस ने पीछा कर चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने टावरों से आपरेटिंग केबिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर तमंचा, केबिल कटर के अलावा कार बरामद की गई। रविवार को मेरठ-मवाना पौड़ी मार्ग स्थित भैंसा गांव के खेत में लगे जियो कंपनी के टावर की आपरेटिंग केबिल को कुछ लोग काट रहे थे। उसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड पहुंचा तो वो भागने लगे। गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात सुमन तोमर, ओमदत्त व होमगार्ड विपिन कुमार ने चोरों का पीछा कर दबोच लिया। थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि आरोपी बिजनौर के कस्बा नहटौर निवासी राजेश पुत्र डुंगर, मुकेश पुत्र लखीराम नानूपुरा, चालक ललित पुत्र छोटे सिंह मकनपुरा एवं शाकिर पुत्र समीर नूरपुर हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मोबाइल टावरों से केबिल आपरेटिंग तार चोरी करते हैं। पुलिस ने कंपनी के दीपेंद्र सोंलकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी एक कंपनी में कर्मचारी हैं।

8बी - पुलिस हिरासत में मोबाइल टावर से चोरी करने वाले आरोपी चोर। (मवाना)

8बी - पुलिस हिरासत में मोबाइल टावर से चोरी करने वाले आरोपी चोर। (मवाना)- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed